NHCX platform: सभी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के लिए होगा एक ही पोर्टल, जानें-पॉलिसी होल्डर्स को कैसे मिलेगा फायदा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 3, 2024, 03:36 PM IST

What is NHCX platform: यह प्लेटफॉर्म हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम शामिल सभी प्लेयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा। इसमें पेमेंटकर्ता और प्रोवाइडर दोनों शामिल हैं। IRDAI ने सभी प्लेयर्स से इस प्लेटफॉर्म पर आने का आग्रह किया है और कई इंश्योरेंस कंपनियां पहले ही ऐसा कर चुकी हैं।

What is NHCX platform: देश के सभी हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइडर को क्लेम सेटलमेंट के लिए एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए एनएचसीएक्स (NHCX) प्लेटफॉर्म डेवलप किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए पॉलिसीहोल्डर आसानी से क्लेम सेटलमेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। उन्हें अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनियों के पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज का प्रोसस पहले से आसान हो जाएगा। साथ ही इसमें तेजी भी आएगी।

What is NHCX platform

क्या है एनएचसीएक्स

एनएचसीएक्स एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत विकसित किया है। इसे भारतीय इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) और एनएचए के ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की सिफारिश पर बनाया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम शामिल सभी प्लेयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा। इसमें पेमेंटकर्ता और प्रोवाइडर दोनों शामिल हैं। IRDAI ने सभी प्लेयर्स से इस प्लेटफॉर्म पर आने का आग्रह किया है और कई इंश्योरेंस कंपनियां पहले ही ऐसा कर चुकी हैं।

End of Feed