जन विश्वास बिल क्या है? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी 30 दिनों तक चला सकेंगे वाहन, और भी कई फायदे

Jan Vishwas Bill 2026: सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद 30 दिन की छूट दी जाएगी और इस दौरान लाइसेंस वैध रहेगा। यह बदलाव जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) बिल 2026 का हिस्सा है, जिसे लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया।

Jan Vishwas Bill 2026: केंद्र सरकार ने संसद में एक महत्वाकांक्षी विधेयक जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) बिल 2026 पेश किया है, जिसका उद्देश्य कई पुराने कानूनों को आम लोगों और व्यवसायों के लिए सरल, स्पष्ट और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इस प्रस्तावित बिल को शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया। इस बिल के जरिये मोटर वाहन, लाइसेंस, पंजीकरण और बीमा‑जैसे नियमों में बदलाव भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे नागरिकों को लाभ होगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मुख्य रूप से यह बिल 23 केंद्रीय कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव रखता है। इन कानूनों में कुल 784 प्रावधानों में बदलाव किए जाने का लक्ष्य है। सरकार की योजना है कि इनमें से 717 प्रावधानों को अपराध की कैटेगरी से हटाकर उन्हें व्यवसाय सुगमता और आम जीवन को सरल बनाने वाले प्रावधानों के रूप में संशोधित किया जाए। शेष 67 प्रावधानों में ऐसे बदलाव किए जाएंगे, जो सीधे आम नागरिकों के रोजमर्रा जीवन को आसान बनायेंगे।

Jan Vishwas Bill 2026, Jitin Prasada, driving license

जन विश्वास बिल 2026: ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने पर मिलेगी 30 दिनों की राहत (तस्वीर-istock)

लाइसेंस की वैधता के बाद 30 दिनों की छूट

मोटर वाहन अधिनियम से जुड़ी धाराओं में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी उस लाइसेंस को 30 दिनों तक वैध माना जाएगा। यानी अगर किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई है, और वह नवीकरण के लिए समय रहते आवेदन करता है, तब भी उसके लिए 30‑दिन की ‘राहत अवधि’ लागू रहेगी। वर्तमान में अगर किसी का ड्राइविंग लाइसेंस समाप्त हो जाता है और उसने समय पर नवीकरण नहीं कराया, तो वह बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने के नियमों के तहत दोषी माना जाता है। नए प्रस्ताव के तहत 30 दिनों तक वह वैध रूप से वाहन चला सकेगा। यह बदलाव खासतौर से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नवीनीकरण में थोड़ी देर कर देते हैं या दस्तावेजों की व्यवस्था में समय लग जाता है।

End of Feed