यूटिलिटी

डेडलाइन अलर्ट! मात्र 5 दिन रह गए बाकि, 1 अप्रैल से बढ़ रहे हैं FASTag Annual Pass के दाम

FASTag Annual Pass Rates: अगर आप भी हाईवे पर सफर करते हैं और अपनी गाड़ी में फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग एनुअल पास (Annual Pass) की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है।

Image

मात्र 5 दिन रह गए बाकि, 1 अप्रैल से बढ़ रहे हैं FASTag Annual Pass के दाम (Photo: iStock)

FASTag Annual Pass Rates: देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए फास्टैग को लेकर पिछले कुछ दिनों जरूरी अपडेट दिया जा रहा है। National Highways Authority of India (NHAI) की ओर से FASTag Annual Pass की कीमत में बदलाव का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। यानि इस बदलाव को लागू होने में अब मात्र 5 दिन बाकि रह गए हैं। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास मायने रखता है, जो अक्सर नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं।

FASTag Annual Pass का नया दाम

FASTag Annual Pass की कीमत जो कि अभी तक 3,000 रुपए है, 5 दिन बाद बढ़कर 3,075 रुपए हो जाएगी। यानी अब यूजर्स को पहले के मुकाबले 75 ज्यादा खर्च करने होंगे। NHAI की ओर से यूजर्स को Rajmarg Yatra app के जरिए एनुअल पास एक्टिवेट करवाने की सलाह दी जा रही है।

बता दें, कार्ड के साथ वन-टाइम पेमेंट 1 साल या 200 ट्रिप्स पूरी होने तक वैलिड रहती है। यानी अगर यूजर एक वर्ष तक 200 ट्रिप पूरी नहीं करता तो भी वैलिडिटी खत्म हो जाएगी। वहीं, अगर 200 ट्रिप 1 साल से पहले ही पूरी हो गई तब भी वैलिडिटी 1 साल से पहले ही खत्म हो जाएगी।

FASTag क्या है और क्यों जरूरी है

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो RFID तकनीक पर आधारित है। इसके जरिए वाहन चालक बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं और टोल राशि अपने आप उनके लिंक्ड बैंक अकाउंट या वॉलेट से कट जाती है। FASTag ने देश में टोल कलेक्शन को डिजिटल और तेज बना दिया है, जिससे समय की बचत होती है और ट्रैफिक जाम में भी कमी आती है।

Annual Pass क्यों फायदेमंद है?

FASTag Annual Pass खासकर उन लोगों के लिए काम का साबित होता है, जो रोजाना या बार-बार हाईवे पर यात्रा करते हैं। एक बार पास खरीदने के बाद उन्हें हर बार अलग-अलग टोल पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यात्रा आसान और किफायती हो जाती है।

कीमत बढ़ने का क्या असर पड़ेगा?

75 रुपए की बढ़ोतरी भले ही बहुत से लोगों के लिए मामलूी हो सकती है लेकिन यह संकेत देता है कि भविष्य में टोल और संबंधित सेवाओं की कीमतों में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। हालांकि, डिजिटल सुविधा और समय की बचत को देखते हुए यह पास अभी भी एक किफायती विकल्प बना हुआ है।

डिजिटल टोलिंग की दिशा में कदम

सरकार और NHAI लगातार टोल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट भी पूरी तरह बंद हो सकता है और सभी टोल भुगतान केवल डिजिटल माध्यम जैसे FASTag और UPI के जरिए किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य ट्रैफिक जाम कम करना, टोल लेन की गति बढ़ाना और भुगतान प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और आसान बनाना है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article