अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आज भी जेब में मेट्रो कार्ड लेकर घूमते हैं तो आपका दिल्ली में रहना बेकार है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिल्ली मेट्रो में Virtual Smart Card भी चलता है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी नहीं है। अक्सर हम कार्ड घर पर भूल जाते हैं और फिर लाइन में लगकर टोकन लेते हैं। Virtual Smart Card खासतौर पर उन लोगों के लिए बड़े काम है, जो बार-बार टोकन लेने या फिजिकल स्मार्ट कार्ड रखने की परेशानी से बचना चाहते हैं।
बड़े काम का है दिल्ली मेट्रो Virtual Smart Card, मिलती है 20% तक की छूट, पर्स में कार्ड रखने का झंझट खत्म
क्या है Virtual Smart Card?
Virtual Smart Card एक डिजिटल रूप में काम करता है, जिसे मोबाइल ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें यात्री अपने कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं और मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट पर मोबाइल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इसे आप DMRC ऐप से बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।
Virtual Smart Card कैसे काम करता है?
दिल्ली मेट्रो का यह डिजिटल कार्ड NFC (Near Field Communication) और QR आधारित तकनीक के जरिए काम करता है। यात्री अपने मोबाइल में कार्ड को एक्टिवेट करने के बाद मेट्रो गेट पर फोन दिखाकर एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को अलग से प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती। कार्ड खोने या खराब होने की परेशानी भी कम हो जाती है।
Virtual Smart Card पर कितनी मिलती है छूट?
दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की तरह Virtual Smart Card पर भी यात्रियों को किराये में छूट का फायदा मिलता है। सामान्य तौर पर स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को टोकन किराये की तुलना में 10-20% प्रतिशत तक की छूट मिलती है। इसके अलावा ऑफ-पीक समय (कम भीड़ वाले समय) में यात्रा करने पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है। यह सुविधा यात्रियों को कम किराये में सफर करने में मदद करती है।
टोकन की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक विकल्प
टोकन लेने के लिए यात्रियों को हर बार टिकट काउंटर या मशीन का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं Virtual Smart Card में एक बार सेटअप करने के बाद बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं होती। यह सुविधा खासतौर पर रोजाना मेट्रो से यात्रा करने वाले ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकती है।
इसमें आप यूपीआई से रिचार्ज करा सकते हैं, हालांकि इसके साथ एक समस्या यह है कि आपके कार्ड में यदि 40 रुपये से कम होंगे तो आप मेट्रो में एंट्री नहीं कर सकते, जबकि फिजिकल कार्ड के साथ ऐसा नहीं है।
