देश में सरकारी सब्सिडी और विभिन्न सरकारी स्कीम्स का लाभ उठाने के लिए आज के समय आधार जरूरी दस्तावेज है। यह हमारी पहचान का एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। आधार में हमारी पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं। भारतीय पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के ऊपर आधार जारी करने की जिम्मेदारी है। किसी भी नागरिक को उसके जीवनकाल में एक ही बार आधार जारी किया जाता है। UIDAI ने 2018 में ब्लू आधार कार्ड (बाल आधार) का कॉनसेप्ट पेश किया था। इसे विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया गया है।
ब्लू आधार कार्ड बेहद जरूरी
सरकारी कल्याण कार्यक्रमों में छोटे बच्चों को शामिल करने को आसान बनाने के लिए ब्लू आधार कार्ड बेहद जरूरी है। इस आधार कार्ड की मुख्य विशेषता यह है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बायोमेट्रिक डेटा देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय उनके यूआईडी (विशिष्ट पहचान) को जनसांख्यिकीय डेटा और उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़े चेहरे की छवि का उपयोग करके प्रोसेस किया जाता है।
ब्लू आधार कार्ड (बाल आधार) के लिए आवेदन कैसे करें?
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- अपने नामांकन फॉर्म में विवरण भरें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट विकल्प चुनें।
- निकटतम नामांकन केंद्र ढूंढें और वहां अपॉइंटमेंट लें।
- आधार केंद्र पर अपना (माता-पिता का) आधार, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, एक संदर्भ संख्या आदि दर्ज करें।
- सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, स्टेटस को ट्रैक करने के लिए एक रिसिप्ट संख्या प्राप्त करें।
अपडेट करवना जरूरी
UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।
