बेकार नहीं होता RO का खराब पानी, कपड़े धोने के अलावा इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

RO Waste Water Uses: जिन घरों में RO वॉटर प्यूरीफायर लगा हुआ है, उन घरों में हर दिन कम-से-कम 60 लीटर पानी बर्बाद होता है लेकिन इस पानी का इस्तेमाल आप कई काम में कर सकते हैं।

घर में इस्तेमाल होने वाले RO वॉटर प्यूरीफायर से जितना साफ पानी निकलता है, उससे कहीं ज्यादा पानी वेस्ट के रूप में बाहर निकल जाता है। आमतौर पर लोग इस पानी को बेकार समझकर बहा देते हैं, लेकिन RO का खराब पानी कई घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है, इसलिए उनके घर के आरओ का पानी नाले में जाता है, लेकिन RO के खराब पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर पानी की बचत भी हो सकती है।

ro waste water uses

क्या RO के खराब पानी से कपड़े धो सकते हैं?

एक बड़ा सवाल अक्सर आता है कि RO के वेस्ट पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जा सकता है या नहीं। इसका जवाब हां है, आप आरओ के बेकार पानी से कपड़े धो सकते हैं। इस पानी में सामान्यतः ज्यादा मात्रा में घुले हुए मिनरल और नमक होते हैं, लेकिन यह कपड़े साफ करने के काम आ सकता है, हालांकि बहुत ज्यादा खारे पानी का लगातार उपयोग करने से कुछ कपड़ों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। इसलिए हल्के और रोजमर्रा के कपड़ों में इसका इस्तेमाल अधिक बेहतर माना जाता है।

End of Feed