ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं पैसेंजर का नाम? इन आसान टिप्स से बिना झंझट होगा काम

अगर आप ट्रेन टिकट में पैसेंजर का नाम बदलना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल कई बार ऐसा होता है कि आप ट्रेन टिकट बुक करते समय नाम गलत हो जाता है या आप सफर नहीं कर सकते हैं तो क्या आप अपना नाम ट्रेन टिकट में बदल सकते हैं या किसी और के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं आइए जानते हैं?

कई बार ऐसा होता है कि हम ट्रेन का टिकट बुक कर लेते हैं लेकिन अचानक यात्रा रद्द करनी पड़ जाती है। ऐसे समय में टिकट कैंसिल करने के बजाय अगर आप किसी परिवार के सदस्य को भेजना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे (IRCTC) की एक खास सुविधा आपके काम आ सकती है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने कन्फर्म टिकट पर नाम बदलकर किसी और को यात्रा करने का मौका दे सकता है।

Indian Railway

किन टिकटों पर मिलेगी यह सुविधा?

यह सुविधा केवल कन्फर्म टिकट पर ही उपलब्ध है। वेटिंग लिस्ट (WL) या RAC टिकट पर नाम बदलने की अनुमति नहीं है। साथ ही टिकट सिर्फ नज़दीकी रिश्तेदारों जैसे माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन या बेटे-बेटी के नाम पर ही ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया ट्रेन के डिपार्चर से कम से कम 24 घंटे पहले पूरी करनी होती है और एक टिकट पर केवल एक बार ही नाम बदला जा सकता है।

End of Feed