Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana: उत्तराखंड सरकार ने शुरू की लखपति दीदी योजना, जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 12, 2022, 12:13 PM IST

Uttarakhand CM Lakhpati Didi Yojana Application Process: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

Uttarakhand CM Lakhpati Didi Yojana Application Process: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना को राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इस लेख में जानिए मुख्यमंत्री लखपति योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana: उत्तराखंड सरकार ने शुरू की लखपति दीदी योजना, जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य (CM Lakhpati Didi Yojana Features)

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को 'लखपति दीदी' के रूप में सम्मानित किया और उनके चेक प्रदान किए। उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं और नई योजना लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सकें तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें, इस उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

End of Feed