उत्तराखंड बैणी-भुली योजना: इन महिलाओं को 20 हजार रुपये देगी सरकार, जानिए कब मिलेगी पहली किस्त

उत्तराखंड सरकार अपने राज्य की महिलाओं को उनके काम के जरिए सशक्त बनाते हुए उन्हें 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने बैणी-भुली योजना की घोषणा की है।

उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में ‘बैणी-भुली योजना’ (Uttarakhand Baini-Bhuli Yojana) का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को लॉन्च किया। इस योजना का उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

Uttarakhand Baini-Bhuli Yojana

इन महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये (Photo: X Handle/@pushkardhami)


दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इस योजना से करीब 5.20 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में भेजी जाएगी। पहली किस्त अगले महीने यानी दिसंबर में जारी की जाएगी। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाने की व्यवस्था है, ताकि सहायता मिलने की प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

End of Feed