1 रुपये का पेमेंट पड़ जाएगा भारी! UPI मैंडेट्स अनजाने में न खाली कर दे आपका बैंक अकाउंट

अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपको UPI AutoPay Mandate के बारे में जरूर जानना चाहिए।

आज के समय में यूपीआई पेमेंट हर दूसरे व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन शॉपिंग, OTT सब्सक्रिप्शन, फूड डिलीवरी और कई डिजिटल सर्विस के लिए लोग कुछ ही सेकंड में भुगतान कर देते हैं। लेकिन कई बार केवल 1 रुपये का ट्रायल पेमेंट या वेरिफिकेशन चार्ज भविष्य में आपकी जेब पर भारी जाता है, जिसकी वजह UPI AutoPay Mandate होता है। इसे कई यूजर बिना ध्यान दिए मंजूरी दे देते हैं।

UPI AutoPay Mandate

UPI AutoPay Mandate न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली (AI Generated Image)

क्या होता है UPI AutoPay Mandate?

UPI AutoPay Mandate एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी ऐप या सर्विस को भविष्य में तय तारीख पर अपने बैंक खाते से अपने-आप भुगतान काटने की अनुमति देते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर OTT प्लेटफॉर्म, म्यूजिक ऐप, जिम मेंबरशिप, क्लाउड स्टोरेज, फूड डिलीवरी और दूसरी सब्सक्रिप्शन सर्विस में किया जाता है।

End of Feed