UP: एक फोन पर दूर होंगी गन्ना किसानों की मुश्किलें, शुरू हुआ टॉल फ्री कंट्रोल रूम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 21, 2022, 12:50 PM IST

UP sugar cane tollfree number: उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर किसान अपनी समस्याओं को लेकर बात कर सकते हैं।

UP sugar cane tollfree number: गन्ना किसानों की जिज्ञासाओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गन्ना किसानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टोल-फ्री कन्ट्रोल रूम की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग के मुख्यालय पर इस कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कॉल सेंटर के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने एवं जिज्ञासाओं एवं सुझावों का गुणवत्तापरक समाधान कराने के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम को एन. कम्प्यूटिंग सिस्टम, इ.पी.बी. एक्स, इन्टरकॉम एवं वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। जिससे अब टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 पर अनुभवी एवं दक्ष कार्मिकों द्वारा गन्ना किसानों को 24 घण्टे अनवरत सहायता प्रदान की जाएगी।

UP: एक फोन पर दूर होंगी गन्ना किसानों की मुश्किलें, शुरू हुआ टॉल फ्री कंट्रोल रूम

कृषक गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं हेतु विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर एवं सर्वे, सट्टा, कैलेंडर पर्ची एवं गन्ने की खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारियों आदि से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव हेतु कॉल कर समाधान पा सकेंगे। कन्ट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों के कार्यों की गुणवत्ता के अनुश्रवण एवं औचक निरीक्षण हेतु विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। इन तकनीकी व्यवस्थाओं से किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और उनके आने जाने वाले समय एवं ऐसे की बचत होगी तथा उन्हें समस्त सूचनायें घर बैठे सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।

End of Feed