UP Kisan Karj Rahat Yojana: किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 24, 2022, 08:47 AM IST

UP Kisan Karj Rahat Yojana List: उत्तर प्रदेश सरकार किसान कर्ज राहत योजना चला रही है जिसके तहत पात्र किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाता है। जानें इस योजना के लिए आवेदन का तरीका, पात्रता, लाभ एवं अन्य जानकारियां।

UP Kisan Karj Rahat Yojana Benefits: किसान कर्ज राहत योजना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, सरकार ने किसानों का एक लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इस योजना के तहत राज्य के जिन किसानो ने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले कृषि ऋण लिया है, उन्हें इस योजना के तहत पात्र माना जायेगा।

UP Kisan Karj Rahat Yojana: किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज राहत योजना की लिस्ट हर साल जारी की जाती है। इस बार भी किसान कर्ज माफी योजना के 2023 के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार हो रही है। इस यूपी किसान कर्ज राहत 2022 के तहत राज्य के लगभग 86 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना में किसी तरह की मदद के लिए हेल्पलाईन नंबर (0522-2235892, 0522-2235855) पर संपर्क किया जा सकता है।

End of Feed