आधार के दुरुपयोग की चिंता खत्म, UIDAI लेकर आया ये नया सेफ्टी सिस्टम

Aadhaar Data Vault: आधार डेटा वॉल्ट एक सुरक्षित डिजिटल प्रणाली है, जिसे UIDAI ने सभी संस्थाओं के लिए अनिवार्य किया है जो आधार जानकारी का उपयोग करती हैं। इसमें आधार संख्या और eKYC से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी एन्क्रिप्ट कर एक ही स्थान पर रखी जाती है, जिससे डेटा लीक, अनधिकृत पहुंच और पहचान चोरी का जोखिम कम होता है।

Aadhaar Data Vault : जब बैंक, फिनटेक कंपनियां और सरकारी एजेंसियां लोगों की आधार जानकारी तक पहुंच रखती हैं, तो व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा एक बड़ी प्राथमिकता बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सभी संस्थाओं को निर्देश दिया है कि वे आधार से जुड़ी जानकारी को एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण, यानी Aadhaar Data Vault (ADV) में स्टोर करें।

Aadhaar Data Vault, UIDAI, Aadhaar Act 2016, data security,eKYC

आधार डेटा वॉल्ट (Aadhaar Data Vault) क्या है? (तस्वीर-istock)

Aadhaar Data Vault का उद्देश्य

Aadhaar Data Vault एक सुरक्षित संग्रह प्रणाली (secure storage system) है, जहां आधार संख्या या eKYC XML फाइलों जैसी संवेदनशील जानकारी रखी जाती है। इन फाइलों में व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी होती है। यह वॉल्ट एक सीमित पहुंच वाले भंडार (restricted access repository) की तरह काम करता है, जिससे आधार नंबर अलग-अलग डेटाबेस में फैले नहीं रहते। सभी आधार नंबर एन्क्रिप्ट होकर एक ही जगह रखे जाते हैं, जिससे डेटा लीक या पहचान चोरी का खतरा काफी कम हो जाता है।

End of Feed