आधार में एड्रेस अपडेट को लेकर आया नया प्रोसेस, अब 'परिवार के मुखिया' की लेनी होगी परमिशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2023, 07:24 PM IST

UIDAI introduces new process to update address in aadhaar: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, देश के अंदर अलग-अलग कारणों से शहरों और कस्बों में जाने वाले लोगों के साथ, ऐसी सुविधा लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

UIDAI introduces new process to update address in aadhaar: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने परिवार के मुखिया (एचओएफ) की सहमति से आधार में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। अधिकारियों ने कहा कि आधार में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट एक निवासी के रिश्तेदार (जैसे बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता आदि) के लिए ज्यादा मदद होगा, जिनके पास अपने आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए खुद के नाम पर डॉक्यूमेंट नहीं हैं।

UIDAI introduces new process to update address in Aadhaar

UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट करने की शुरू की नई प्रक्रिया।

एड्रेस बदलने के लिए डॉक्यूमेंट जैसे, राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या आवेदक और एचओएफ दोनों के नाम का मेंशन करने वाली कोई जानकारी, उनके बीच संबंध, और ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन जमा करके हो सकता है। हालांकि, अगर रिलेशन डॉक्यूमेंट का एविडेंस मौजूद नहीं है, तो रेजिडेंट यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित ड्राफ्ट में एचओएफ द्वारा सेल्फ डिक्लेरेशन प्रस्तुत कर सकता है।

End of Feed