LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? आज ही बदल डालें ये आदतें; गैस और पैसा दोनों की होगी बचत

How to save LPG gas at home: देश में एलपीजी गैस सिलेंडर Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी कंपनियां उपलब्ध करवाती हैं। बीते शनिवार को ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए का इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपके घर का गैस सिलेंडर भी जल्दी खत्म हो जाता है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है।

How to save LPG gas at home: भारत में अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर (LPG) का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, घर की रसोई पर भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो चुकी है। बीते शनिवार को ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। ऐसे में हर आम आदमी की कोशिश होनी चाहिए कि घर के रसोई गैस सिलेंडर को अधिक से अधिक चलाया जा सके। बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि गैस की खपत गैस इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करती है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो गैस और पैसा दोनों की बचत की जा सकती है। इस आर्टिकल में आपको गैस सिलेंडर के जल्दी खत्म होने के कारण और गैस बचाने के तरीकों की ही जानकारी दे रहे हैं-

Top Kitchen Habits to Save Cooking Gas

रसोई गैस का सिलेंडर अब नहीं होगा जल्दी खत्म (Photo: iStock)

गैस का फ्लेम

गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होने का सबसे पहला कारण गैस का गलत तरीके से इस्तेमाल करना है। कई लोग खाना बनाते समय गैस का फ्लेम बहुत तेज रखते हैं, जबकि ज्यादातर खाना मध्यम आंच पर भी आसानी से पक सकता है। तेज आंच पर खाना पकाने से गैस की खपत ज्यादा होती है और सिलेंडर जल्दी खाली हो जाता है।

End of Feed