त्योहारी खरीदारी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 5 बाजार, सस्ते दाम पर मिलता है हर सामान

फेस्टिव सीजन आते ही घरों में खरीदारी भी शुरू हो जाती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली घूमने आ रहे हैं तो त्योहारी खरीदारी के लिए दिल्ली के कुछ टॉप मार्केट विजिट कर सकते हैं।

Top 5 Best Shopping Markets In Delhi: फेस्टिव सीजन (Festive Season) में घर की सजावट, नए कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट खरीदने के लिए दिल्ली के बाजारों (Best Shopping Markets In Delhi) में खूब रौनक रहती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन पर कम बजट में अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली के मशहूर मार्केट विजिट कर सकते हैं। यहां पारंपरिक कपड़ों से लेकर ट्रेंडी फैशन, होम डेकोर और गिफ्ट आइटम तक कई तरह की चीजें कम दाम पर मिल जाती हैं-

Best Shopping Markets In Delhi

फेस्टिव सीजन में दिल्ली के इन टॉप मार्केट से करें कम दाम पर खरीदारी (Photo: iStock)

चांदनी चौक मार्केट

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक (Chandni Chowk Market) फेस्टिव शॉपिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। यहां साड़ी, लहंगे, सूट, ज्वेलरी और शादी-पार्टी के कपड़ों की अच्छी-खासी वैरायटी मिलती है। इसके अलावा, किनारी बाजार में कपड़ों की लेस और सजावटी सामान खरीद सकते हैं।

End of Feed