Toll Tax Refund: FASTag अकाउंट करते रहें चेक, इन लोगों को वापस मिलेगा टोल पर कटा पैसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! 3 फरवरी को लगे भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे करीब 1.2 लाख लोगों को अब उनका टोल टैक्स वापस (Refund) मिलेगा। प्रशासन ने आदेश दिया है कि जाम के दौरान जिन यात्रियों के FASTag से गलती से पैसे कट गए थे, उनके खातों में टोल टैक्स रिफंड भेजा जाएगा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले उन हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, जो हाल ही में लगे भीषण ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहे थे। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 3 फरवरी को खोपोली के पास गैस टैंकर पलटने के कारण लगे जाम में फंसे करीब 1.2 लाख यात्रियों को उनका टोल टैक्स वापस (Refund) किया जाएगा। यह कदम उन लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए उठाया गया है, जिन्हें न केवल घंटों बिना किसी सुविधा के सड़क पर गुजारने पड़े, बल्कि जाम के बावजूद टोल भी चुकाना पड़ा।

Toll tax Refund

क्या था पूरा मामला?

बीते 3 फरवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। इसके चलते लगभग 32 घंटों तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बिना भोजन-पानी के फंसे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निर्देश दिया था कि प्रभावित यात्रियों से टोल न वसूला जाए। हालांकि, तकनीकी कारणों या सूचना में देरी की वजह से टोल प्लाजा पर FASTag के जरिए वसूली जारी रही। अब सरकार ने फैसला किया है कि आदेश के बावजूद काटी गई इस रकम को यात्रियों को लौटाया जाएगा।

End of Feed