अब इन लोगों का नहीं बनेगा PAN CARD, बदल गया नियम

PAN CARD New Rule: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में कई सारे नियम बदल गए हैं। डिजिटल पेमेंट से लेकर ट्रेन कैंसिलेशन तक के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। एक बड़ा बदलाव पैन कार्ड को लेकर हुआ है जिसके बाद उनलोगों का पैन कार्ड बनवाना मुश्किल हो गया है जिनके पास सिर्फ आधार कार्ड है। आइए जानते हैं पैन कार्ड के नए नियम के बारे में...

अगर आपने अभी तक PAN Card नहीं बनवाया है और अब आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों का मकसद वेरिफिकेशन को मजबूत करना और आधार कार्ड से डाटा मिलान को और सटीक बनाना है।

PAN CARD NEW RULE

PAN Card का नियम 1 अप्रैल 2026 से बदल गया है../Photo-iStock

सिर्फ आधार से आवेदन की सुविधा खत्म

अब तक PAN कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना संभव था, लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह विकल्प बंद हो गया है यानी आज से सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर आवेदन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक PAN नहीं बनवाया है, उनके लिए अब पैन कार्ड बनवाने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। सीधे शब्दों में कहें तो यदि आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है तो आपका पैन कार्ड नहीं बनेगा।

End of Feed