Twitter: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्वीटर की बागडोर संभालने के बाद, एक के बाद एक फैसले लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां पराग अग्रवाल को सीईओ (Twitter Ceo) पद से हटाया है, वहीं वेरिफाइड यूजर्स की टेंशन भी बढ़ा दी है। हाल ही में एलन मस्क ने ऐलान किया कि, अब ब्लू टिक यानी वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) देने होंगे। हालांकि सभी देशों के लिए यह चार्ज अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा। दरअसल, वेरिफाइड अकाउंट्स का अपना एक महत्व है। यह बैज आपको ना सिर्फ खास होने का एहसास करवाता है बल्कि Twitter की ओर से भी कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
ट्वीटर पर ना करें ये गलतियां
हालांकि, कुछ गलतियों की वजह से आप ब्लू टिक गंवा भी सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, आखिर किन गलितयों की वजह से ट्विटर से ब्लू टिक हट जाता है और आप फिर नॉमर्ल यूजर रह जाते हैं।
ट्वीक करने से पहले एक से दो बार चेक करें
ट्विटर की नजरों में ब्लू टिक का मतलब एक जिम्मेदार यूजर का होना है। लोग भी आपकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में इस जिम्मेदारी का एहसास आपको भी होना चाहिए। आपको एक दायरे में रहकर पोस्ट करना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो संभव है कि Twitter से ब्लू टिक गायब हो जाए।
एक्टिव रहना जरूरी
इसके अलावा अगर आपका अकाउंट इनएक्टिव है तो आपका ब्लू टिक हट सकता है। Twitter के नियमों के मुताबिक यूजर का एक्टिव रहना जरूरी है। अगर आपने कुछ समय से कोई भी ट्वीट नहीं किया है तो Twitter ब्लू टिक हटा सकता है।
भूलकर ना करें यह बदलाव
ट्विटर पर ब्लू टिक मिलने के बाद आप अपने यूजर नेम या बायो में किसी तरह का बदलाव करते हैं तो दिक्कत में आ सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रोफेशन आदि की डिटेल में भी बदलाव करते हैं तो आपका ब्लू टिक हट सकता है।
