कैब बुकिंग में टिप देने का खेल खत्म, सरकार ने कहा- ये सब नहीं चलेगा, टेंशन में Uber, Ola और Rapido

सरकार ने कैब बुक करने से पहले टिप देने की व्यवस्था को भ्रामक और अनुचित व्यापार व्यवहार माना है। सरकार ने साफतौर पर कहा है कि टिप देने के बाद भी बुकिंग जल्दी मिलने की गारंटी नहीं मिलती।

कैब बुक करने से पहले ही ड्राइवर को टिप देने का विकल्प अब कैब यूजर्स के लिए परेशानी का कारण नहीं बनेगा। सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले टिप देने की व्यवस्था को भ्रामक और अनुचित व्यापार व्यवहार माना है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को बताया कि कैब एग्रीगेटर कंपनियों को ऐसी व्यवस्था बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

no more tipping in cab bookings

यात्रा से पहले टिप देने को लेकर मिलीं शिकायतें

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब एक दिन पहले ही केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कैब और बाइक-टैक्सी प्लेटफॉर्म रैपिडो पर अनुचित व्यापार गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जांच में यात्रा शुरू होने से पहले ड्राइवर को टिप देने का विकल्प भी शामिल था।

End of Feed