UPI यूजर्स के लिए सरकार ने दी बड़ी सुविधा, अब एक क्लिक में मैनेज कर सकेंगे सभी AutoPay

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2025, 03:40 PM IST

UPI AutoPay: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में upihelp.npci.org.in नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर अपनी सभी UPI AutoPay सब्सक्रिप्शन को एक ही जगह देख और मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, AutoPay से जुड़े सवालों के जवाब भी तुरंत मिल जाएंगे। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन पर बेहतर और साफ नियंत्रण देना है।

अगर आप Netflix, Spotify, जिम मेंबरशिप या किसी दूसरी ऑनलाइन सर्विस का भुगतान UPI AutoPay के जरिए करते हैं, तो यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-कौन से ऑटो डेबिट एक्टिव हैं। कई बार यूजर अनजाने में रिकरिंग पेमेंट को मंजूरी दे देते हैं और बाद में उसे बंद करना परेशानी बन जाता है। इसी समस्या को देखते हुए अब यूज़र्स के लिए एक बड़ी राहत सामने आई है।

UPI Autopay

UPI Autopay

NPCI ने लॉन्च किया नया UPI Help पोर्टल

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में upihelp.npci.org.in नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर अपनी सभी UPI AutoPay सब्सक्रिप्शन को एक ही जगह देख और मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, AutoPay से जुड़े सवालों के जवाब भी तुरंत मिल जाएंगे। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन पर बेहतर और साफ नियंत्रण देना है।

End of Feed