बैंकों में मनमानी आम बात है। आए दिन सोशल मीडिया पर शिकायतें देखने को मिलती हैं कि बैंक वाले लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं और जो काम आज हो सकता है, उसे आगे के लिए खिसका रहे हैं। इसके अलावा बैंक में कई काम के लिए पैसे भी वसूले जाते हैं जबकि वो काम मुफ्त में होता है। यदि आप भी इस तरह की समस्या से हर दिन जूझ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है, क्योंकि हम आपको इसमें सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में शिकायत करने का तरीका बताएंगे।
RBI CMS PORTAL COMPLAIN/Photo-RBI
अगर बैंक आपसे मनमानी तरीके से चार्ज वसूलता है या आपकी शिकायतों की अनदेखी करता है, तो ऐसे मामलों में आप सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मदद ले सकते हैं। RBI ने ग्राहकों के लिए एक विशेष पोर्टल RBI CMS बनाया है, जहां बैंक से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती हैं।
अक्सर देखा जाता है कि बैंक ग्राहकों की कंप्लेंट की सुनवाई नहीं करते या लंबे समय तक टालते रहते हैं। ऐसे में ग्राहक परेशान होकर दोबारा शिकायत करने से डर जाते हैं। ऐसे में RBI की मदद से आपकी समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है।
ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका
- सबसे पहले RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर लॉगिन करें।
- “फाइल ए कंप्लेंट” विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा को दर्ज करें।
- नया पेज खुलने पर अपना नाम और मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें।
- बैंक का नाम और शिकायत का पूरा विवरण दर्ज करें।
- आप बैंक से मुआवजे की मांग भी दर्ज कर सकते हैं।
- अंत में “रिव्यू और सबमिट” पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपको कंप्लेंट नंबर प्राप्त होगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
ऑफलाइन शिकायत करने का तरीका
- बैंक से जुड़ी अपनी शिकायत एक पत्र में लिखें।
- पत्र में सभी विवरण और अपना सिग्नेचर शामिल करें।
