T20 World Cup 2022: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत, कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 8, 2022, 03:50 PM IST

T20 World Cup 2022 where to watch: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे। आइये हम आपको बताते हैं कि कब और कहां आप इन मैचों को ऑनलाइन देख पाएंगे।

T20 World Cup 2022 India vs England where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है। क्रिकेट प्रेमी इन मैचों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि कब और कहां आप इन मैचों को ऑनलाइन देख पाएंगे।

T20 World Cup 2022: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत, कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में होगा। इस मैच का प्रसारण दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी इसका प्रसारण होगा। उससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 9 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 1.30 बजे मुकाबला शुरू होगा और यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

End of Feed