SSY Vs FD: क्या आप बेटी को उज्जवल भविष्य देने के लिए पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं? जब भी बात बच्चों के भविष्य की आती है तो हम किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसीलिए हम पैसे इन्वेस्ट करने के सुरक्षित ऑप्शन तलाशते हैं। देश में मौजूद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं में इन्वेस्ट कर आप अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को काफी सुरक्षित भी माना जाता है। दूसरी तरफ बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना भी है, जिसमें इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 8.2% का रिटर्न मिलता है। यह एक सरकारी योजना है और इसमें इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको सरकार की गारंटी मिलती है। आइये आपको दोनों ही योजनाओं में इन्वेस्ट करने के फायदे बताते हैं ताकि आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य प्रदान कर सकें।
SSY Vs FD: बेटी के उज्जवल के लिए कौन सा ऑप्शन है बेहतर?
सुकन्या समृद्धि योजनाइस योजना में इन्वेस्ट करने की शुरुआत आप मात्र 250 रूपये से भी कर सकते हैं। एक साल के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप सुकन्या समृद्धि योजना में केवल तब तक ही इन्वेस्ट कर सकते हैं जब तक बेटी की उम्र 10 साल से कम हो। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 C के तहत इस योजना में 1.5 लाख रुपये जमा करने पर आपको टैक्स में छूट मिलती है। इस योजना में कमाए जाने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है। इतना ही नहीं, मैच्योरिटी के बाद प्राप्त होने वाली रकम में से भी टैक्स कटौती नहीं की जाती है। फिलहाल इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 8.2% का इंटरेस्ट रेट प्राप्त होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों को आप केवल बेटी की 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही निकाल सकते हैं। लेकिन 18 साल के पूरा होने पर आप आंशिक रूप से ही पैसे निकाल सकते हैं और अकाउंट में मौजूद पूरे पैसे आप केवल तभी निकाल सकते हैं जब बेटी की उम्र 21 वर्ष हो जाए।
फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएंफिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को काफी सुरक्षित माना जाता है और फिलहाल 7 दिनों से 10 साल वाली FD योजनाओं में इन्वेस्ट करने पर आपको 2.75% से 9% जितना ब्याज मिलता है। 1 से 5 साल वाली FD योजनाओं में इन्वेस्ट करने पर अधिकतम 8% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है। वहीं अगर आप स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 से 5 साल वाली FD योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको अधिकतम 9% सालाना इंटरेस्ट मिल सकता है। बैंक के सेविंग्स अकाउंट के मुकाबले आप फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट कर अधिक इंटरेस्ट रेट कमा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में जमा किए गए पैसों को आप पेनल्टी दे कर निकाल सकते हैं। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर सालाना 40,000 रुपये से अधिक इंटरेस्ट कमाते हैं तो आपको TDS का भुगतान करना होगा।
