Sleeper Vande Bharat: जल्द इस रूट पर दौड़ती नजर आएगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाली यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन द्वारा नागपुर से पुणे के बीच जड़ ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है। नागपुर-पुणे रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।

Sleeper Vande Bharat: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में सफर करने का अनुभव अब और खास होने वाला है। रेलवे यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेंट्रल रेलवे जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। यह ट्रेन सबसे पहले नागपुर से पुणे के बीच मौजूद रूट पर चलाई जायेगी। यात्रियों की बढती हुई संख्या को देखते हुए सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन ने यह फैसला लिया है। नागपुर-पुणे रूट पर पहले से अजनी-पुणे सुपेरफास्त एक्सप्रेस, गरीब रथ और नागपुर-पुणे एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें मौजूद हैं लेकिन यात्रियों की सुविधा और बढ़ती हुई संख्या को देखकर सेंट्रल रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Sleeper Vande Bharat

जल्द इस रूट पर दौड़ती नजर आएगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

सिकंदराबाद रूट पर भी नई ट्रेन

End of Feed