अमेरिकी AI कंपनी की बिहार में एंट्री, पटना में खुला ऑफिस

सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है। फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। कुमार, जो खुद बिहार से आते हैं। कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया था।

सिलिकॉन वैली की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी ने बिहार में अपना ऑफिस खोला है, जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है। सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है। टाइगर एनालिटिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश कुमार ने हाल में एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमने जो शुरुआती कदम उठाए हैं, उनसे आगे चलकर काफी प्रगति हो सकती है।

AI, Artificial Intelligence, Artificial Intelligence in Bihar,

कंपनी में काम करते हैं 4 हजार कर्मचारी

फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। कुमार, जो खुद बिहार से आते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि अभी हमारे पास बिहार और झारखंड में लगभग सौ लोग हैं। वे घर से काम कर रहे हैं और वहां खुश हैं, वे वापस नहीं आना चाहते।

End of Feed