SBI Revises Annual Maintenance Charges: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। बैंक ने डेबिट कार्ड पर मेंनेटनेंस चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस और एसबीआई डेबिट कार्ड की अन्य कैटेगरी पर नया वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज का नया सेट एक अप्रैल से लागू होगा। अगले महीने से एसबीआई के ग्राहकों को अगले महीने से अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
कितना बढ़ा है मेंटेनेंस चार्ज
बैंक के अनुसार, युवा, गोल्ड, कॉम्बो और प्लैटिनम डेबिट कार्ड जैसी विभिन्न कैटेगरी के एसबीआई डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क 75 रुपये बढ़ा दिया गया है।डेबिट कार्ड से संबंधित संशोधित वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड, युवा, गोल्ड, कॉम्बो और प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए 1 अप्रैल से लागू होंगे। इन बदलवों के अलावा SBI ने डेबिट कार्ड जारी करने और बदलने से संबंधित शुल्क में भी बदलाव करेगा।
क्रेडिट कार्डों के लिए कई बदलाव
एक अप्रैल से कुछ क्रेडिट कार्डों के लिए कई बदलाव लागू किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि एक अप्रैल से कुछ क्रेडिट कार्डों के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवार्ड पॉइंट्स को खत्म कर दिया जाएगा। कुछ कार्ड्स पर रिवार्ड पॉइंट्स 15 अप्रैल से खत्म होंगे। अपने वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क में बदलाव के अलावा, एसबीआई ने डेबिट कार्ड धारकों के लिए जारी शुल्क और अन्य सेवा शुल्क में बदलाव को नोटिफाई किया है।
एसबीआई खाताधारकों को प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए 300 रुपये (न्यूनतम) का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड जारी करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है।
इंटरनेशनल लेनदेन शुल्क
एसबीआई खाताधारकों को इंटरनेशनल लेनदेन शुल्क के तहत एटीएम पर पूछताछ के लिए जीएसटी के साथ 25 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है। अन्य अंतरराष्ट्रीय लेनदेन शुल्क में एटीएम नकद निकासी लेनदेन के लिए न्यूनतम 100 रुपये और लेनदेन राशि का 3.5 फीसदी शामिल है।
