Gratuity New Rule: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 5 नहीं, अब 1 साल में मिलेगी ग्रेच्युटी, पढ़ें लेबर कोड के नए नियम

New Labour Code: केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में सुधार करते हुए फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी पाने की शर्तों को आसान बनाया है। अब ऐसे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल इंतजार नहीं करना होगा, केवल एक साल का कार्यकाल पर्याप्त होगा। इस बदलाव को लागू करने के लिए सरकार ने चार नई श्रम संहिताएँ अधिसूचित की हैं।

New Labour Code: आम तौर पर किसी भी संस्थान में लगातार 5 साल की नौकरी पूरी करने के बाद ग्रेच्युटी मिलती है, लेकिन अब 1 साल की नौकरी करने पर भी कर्मचारी को ग्रेच्युटी मिलेगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को श्रम कानून में बड़े बदलाव और सुधार की घोषणा की। सरकार ने चार नए लेबर कोड यानी श्रम संहिताओं को नोटिफाई किया है। ये चार नए संहिता, मजदूरी संहिता-2019, औद्दोगिक संबंध संहिता-2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तें संहिता-2020 हैं।

gratuity news

चार नए लेबर कोड यानी श्रम संहिताओं को नोटिफाई किया है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

सरकार ने साफ कर दिया है कि फिक्‍स्‍ड टर्म कर्मचारियों (FTE) को पांच साल का इंतार नहीं करना होगा और महज एक साल काम करने के बाद ही ग्रेच्‍युटी का फायदा मिल सकेगा।

End of Feed