RBI ने दी PPI को मंजूरी, अब और आसान होगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा

क्या आप भी रोजाना पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं? अगर हाँ तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। हाल ही में RBI ने बैंकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) जारी करने की छूट दे दी है। भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा उठाए गए इस कदम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना और ज्यादा सुबिधाजनक हो जाएगा आइये जानते हैं कैसे?

RBI Allows PPI To Commuters For Public Transport: भारत में रोजाना करोड़ों लोग किसी न किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। अगर आप भी पब्लिक ट्रासंपोर्ट से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को PPI यानी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट जारी करने की अनुमति दे दी है और PPI के इस्तेमाल से लोग ज्यादा आसानी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर पायेंगे। आइये समझते हैं कैसे?

RBI Allows PPI To Commuters For Public Transport

अब आसान होगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा, RBI ने दी PPI को मंजूरी

आपको कैसे होगा फायदा?

आसान शब्दों में समझें तो बैंक पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को ऐसे कार्ड या फिर वॉलेट जारी कर सकते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बेहद आसानी के साथ डिजिटल भुगतान करके किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का टिकट खरीद सकते हैं। इससे आप बेहद आसानी से ज्यादा तेजी के साथ भुगतान कर पायेंगे और आपकी यात्रा ज्यादा सुविधाजनक होगी।

End of Feed