Ration Card: सरकारी राशन लेने में आ रही है दिक्कत, घर बैठे दूर होगी समस्या, इन नंबरों पर करें शिकायत

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 23, 2022, 03:29 PM IST

Ration Card Helpline: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना काल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने या फिर राशन कार्ड से संबंधित कोई दिक्कत आ रही है तो आप कुछ टोल फ्री नंबर पर कॉल कर इसका समाधान हासिल कर सकते हैं। यहां पर देखें ये नंबर।

KEY HIGHLIGHTS
  • राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का घर बैठे होगा समाधान।
  • राशन कार्ड में आ रही समस्या की कर सकते हैं शिकायत।
  • ऑनलाइन घर पर बैठकर बना सकते हैं अपना राशन कार्ड।

Ration Card Helpline Number: कोविड काल से पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पूरे देश में मुफ्त राशन दे रही हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होने जरूरी है। यदि आपके पास राशन कार्ड के कारण राशन मिलने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप कुछ नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको राशन बांटने वाला किसी तरह से भी परेशान करता है तो आप इसकी शिकायत सीधे तौर पर कर सकते हैं। वहीं, आप ऑनलाइन राशन कार्ड भी बनवा सकते हैं।

Sarkari Ration

Sarkari Ration

आप यदि राजस्थान में रहे हैं तो टोल फ्री नंबर– 18001806127 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, गुजरात में रहने वाले लोग 18002335500 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मध्यप्रदेश के निवासी हेल्पडेस्क के नंबर 1967 और 181 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 07552441675 पर भी कॉल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिक 18001800150 और पंजाब के लाभार्थी 180030061313 पर कॉल कर अपनी समस्या का हल पा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के लोग 18002333663 पर कॉल कर सकते हैं।

End of Feed