रेलवे 31 जनवरी तक चलाएगा 153 विंटर स्पेशल ट्रेनें, बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2023, 02:40 PM IST

Winter Special Trains: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त ट्रैफिक को कम करने के लिए, 31 जनवरी 2023 तक 153 विशेष ट्रेनों के 1,157 फेरे चलाने का फैसला किया है, जो देशभर के प्रमुख रूट्स को जोडेगा। रेलवे के अनुसार इन में से कुछ ट्रेनों की शुरूआत 15 दिसंबर से ही की गई थी। जिन्हें 31 जनवरी 2023 तक जारी रखा जाएगा।

Winter Special Trains: रेल विभाग (Railway Department) ने 31 जनवरी 2023 तक विंटर स्पेशल ट्रेनें (Winter Special Trains) चलाने का फैसला किया है। इसके तहत 153 विशेष ट्रेनों के 1,157 फेरे लगाए जाएंगे। नए साल पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कोच लगाने से लेकर विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर शीतकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

Winter Special Trains

Winter Special Trains

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त ट्रैफिक को कम करने के लिए, 31 जनवरी 2023 तक 153 विशेष ट्रेनों के 1,157 फेरे चलाने का फैसला किया है, जो देशभर के प्रमुख रूट्स को जोडेगा। रेलवे के अनुसार इन में से कुछ ट्रेनों की शुरुआत 15 दिसंबर से ही की गई थी। जिन्हें 31 जनवरी 2023 तक जारी रखा जाएगा।

End of Feed