PPF में निवेश फायदे का सौदा, जानें- FD से क्यों बेहतर है यह सरकारी स्कीम

PPF Benefits: पीपीएफ स्कीम में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदे का सौदा साबित होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है। पीपीएफ में एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही खाता खुलवा सकता है। निवेशक को टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।

PPF Benefits: हर कोई अपनी कमाई का हिस्सा भविष्य के लिए सेविंग (Saving For Future) करता है। इसके लिए लोग अलग-अलग स्कीम्स में निवेश करते हैं। सभी की कोशिश होती है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें वित्तीय रूप से किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़े। भविष्य के लिए पैसे जमा करने के कई तरीके हैं। इनमें से एक है पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF)। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है। इसमें आप निवेश कर अपने भविष्य के लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इस स्कीम के कई बेनिफिट्स भी हैं।

PPF

पीपीएफ से जुड़ी बड़ी बातें

पीपीएफ स्कीम में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदे का सौदा साबित होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है। साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं। पीपीएफ में एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही खाता खुलवा सकता है। इसमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। खाता खुलवाने के बाद आपको हर साल मिनिमम 500 रुपये इसमें जमा करना होगा। यह स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है। हालांकि, इसे पांच-पांच साल के लिए दो बार आगे बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed