आपका कूकर ही घातक बम बनकर तबाह कर सकता है जिंदगी, खरीदते समय इस बात का रखें खास ध्यान

Pressure Cooker: हम सभी के घरों में खाना बनाने के लिए प्रेशर कूकर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन प्रेशर कूकर जितना सुविधाजनक होता है, ये उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। प्रेशर कूकर में होने वाले धमाकों के बारे में तो आपने भी सुना ही होगा। इसलिए कूकर खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • घटिया क्वालिटी के कूकर में हो सकता है धमाका
  • पूरे परिवार के लिए खतरा बन सकते हैं घटिया क्वालिटी के कूकर
  • प्रेशर कूकर खरीदते समय हमेशा कुछ बातों का खास ध्यान रखें

Pressure Cooker: हम सभी के घरों में खाना बनाने के लिए प्रेशर कूकर का इस्तेमाल किया जाता है। प्रेशर कूकर से न सिर्फ खाना जल्दी बन जाता है बल्कि इससे रसोई गैस की भी बचत होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाना बनाने में आपकी इतनी मदद करने वाला कूकर ही एक घातक बम बनकर आपके साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।

cooker, cooker blast, pressure cooker, isi mark, isi

खाना बनाने में मदद करने वाला प्रेशर कूकर आपकी जान के लिए खतरा भी बन सकते हैं

क्या आपके कूकर पर बना है ISI मार्क

आपने कभी न कभी कूकर फटने के बारे में जरूर सुना होगा कि फलाने के घर में खाना बनाते वक्त कूकर में धमाका हो गया। अगर आप इस तरह के हादसे से अपने परिवार की सुरक्षा करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने रसोई में रखे प्रेशक कूकर को चेक कर लें कि उस पर ISI मार्क है या नहीं। अगर आपके कूकर पर ISI मार्क नहीं है तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और एक नया कूकर खरीद कर घर ले आएं, जिस पर ISI मार्क हो।

End of Feed