PPF Saving Tips: 12,500 रुपये का निवेश कर जमा कर सकते हैं एक करोड़, इतने साल तक करना होगा निवेश

PPF Saving Tips: निवेशकों के बीच यह स्कीम पीपीएफ नाम से पॉपुलर है। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है, जिसमें इनवेस्ट कर आप अपने लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। देश का कोई भी नागरिक अपने नाम से पोस्ट ऑफिस या बैंक में पीपीएफ खाता खोल सकता है।

PPF Saving Tips:नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी के दौरान ही अलग-अलग स्कीमों में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित करते हैं। अगर आप भी इन दिनों अपने भविष्य को लेकर कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश कर सकते हैं। निवेशकों के बीच यह स्कीम पीपीएफ नाम से पॉपुलर है। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है, जिसमें इनवेस्ट कर आप अपने लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में आप हर महीने 12,500 रुपये जमाकर एक करोड़ रुपये का फंड जुटा सकते हैं। आइए इसमें निवेश के फॉर्मूला को समझ लेते हैं।

PPF Saving Tips (Photo: Freepik)

कितना मिलता है निवेश पर ब्याज

पीपीएफ में निवेश की राशि पर सरकार 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। कोई भी सिर्फ 500 रुपये की राशि इस स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकता है और मैक्सिमम निवेश की लिमिट 1.5 लाख रुपये है। पीपीएफ 15 साल में मैच्योर होता है। हालांकि, इसे आप दो बार पांच-पांच साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। मतलब की आप 25 साल तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

End of Feed