करोड़पति बनना हर किसी का सपना होता है लेकिन कब करोड़पति बनेंगे ये बड़ा सवाल है. PPF पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम है जो निवेशकों के सुरक्षित निवेश पर कुछ समय बाद अच्छा ख़ासा रिटर्न देती है. यही नहीं PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) में निवेश करना एक सुरक्षित और टैक्स-सेविंग विकल्प माना जाता है. इसमें ब्याज दर हर तिमाही तय होती है। फिलहाल इसका सालाना ब्याज लगभग 7.1% है। इसमें आप 500 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं. लेकिन ये आपको करोड़पति बनाएगा इसके पीछे बड़ा कैलकुलेशन है आइए बताते हैं इसमें बिना किसी नुकसान के आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं?
क्या है PPF के फायदे?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन निवेश विकल्पों में से एक है जिसे सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है। इसमें निवेश करने पर न सिर्फ टैक्स बेनिफिट मिलता है बल्कि लंबे समय तक लगातार पैसा लगाने से बड़ा फंड भी तैयार हो सकता है।
अगर कोई निवेशक हर साल PPF खाते में नियमित रूप से निवेश करता है और उसे पूरे 31 साल तक जारी रखता है, तो वह आसानी से करोड़ों रुपये का फंड बना सकता है। मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से किए गए कैलकुलेशन के अनुसार, 31 साल में PPF से लगभग ₹1.67 करोड़ का कॉर्पस तैयार हो सकता है।
कैसे बनेगा 1.67 करोड़ का फंड?
इस दौरान निवेशक को धैर्य और अनुशासन से काम लेना होगा, क्योंकि PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। हालांकि, निवेशक चाहे तो इसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाकर लंबे समय तक जारी रख सकता है।
कंपाउंडिंग का जादू और गारंटीड ब्याज दर इस योजना को बेहद आकर्षक बनाते हैं। यही वजह है कि PPF को रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्पों में गिना जाता है।
अगर आप भी जल्दी करोड़पति बनना चाहते है तो आप PPF की स्कीम में निवेश कर सकते हैं और ऊपर दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक इसे बढ़ा भी सकते हैं.
