Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में रोज 50 रुपये जमाकर पाएं 35 लाख का रिटर्न, आज ही कर लें बुक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 22, 2022, 11:12 AM IST

Post office Gram Suraksha Scheme: पोस्ट ऑफिस चुंकि केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए यहां निवेश करना भी मुनाफे का सौदा और सुरक्षित है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

Post office Gram Suraksha Scheme Investment tips: पोस्ट ऑफिस केवल आपकी चिट्ठियों को इधर से उधर पहुंचाने का काम ही नहीं करता है, बल्कि आम जनमानस के लिए कई मुनाफे वाली स्कीम भी चलाता है। LIC की बचत योजनाओं की तरह पोस्ट ऑफिस में भी कई ऐसी स्कीम चलाई जाती हैं जिनसे लोग बचत कर सकते हैं और मेच्योरिटी पर अच्छी खासी रकम हासिल कर सकते हैं। इन स्कीम्स में आजकल लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं। देश की एक बड़ी आबादी पोस्ट ऑफिस (Post Office Schemes) , बैंक एफडी (FD Schemes), एलआईसी (LIC) जैसी सरकारी स्कीम में निवेश करना पसंद करती हैं। पोस्ट ऑफिस चुंकि केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए यहां निवेश करना भी मुनाफे का सौदा और सुरक्षित है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस के एक स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इस स्कीम में प्रतिदिन छोटी सी राशि निवेश करने के बाद आपको लाखों रुपये की राशि मिलती है।

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में रोज 50 रुपये जमाकर पाएं 35 लाख का रिटर्न, आज ही कर लें बुक

ग्राम सुरक्षा स्कीम Gram Suraksha Scheme

पोस्ट ऑफिस की ओर से ग्राम सुरक्षा स्कीम संचालित की जा रही है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स (Rural Postal Life Insurance) के तहत चलाया जाता है। इस स्कीम के तहत आप हर दिन 50 रुपये का छोटा निवेश यानी हर महीने 1500 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी पर 35 लाख रुपये का फंड प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed