बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' तैनात: जानें कहां मिलेगी मदद और कैसे काम करती हैं ये खास टीमें

Police Didi: बिहार में रक्षाबंधन से महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1408 'पुलिस दीदी' टीमें तैनात की गई हैं। यह टीम स्कूल, पार्क और बाजारों में गश्त लगाकर सुरक्षा, जागरूकता और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Police Didi: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा का एक खास तोहफा दिया है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 'पुलिस दीदी' अभियान की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को पूरे बिहार में 1408 'पुलिस दीदी' टीमों ने सड़कों पर उतरकर विशेष गश्त और निगरानी का काम संभाल लिया है। इस पहल का मुख्य मकसद महिलाओं के मन से डर को खत्म करना और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Police Didi, Bihar Police Didi, women safety, special patrolling, female security, Bihar Police

बिहार में पुलिस दीदी तैनात (तस्वीर-X)

भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस दीदी की यह विशेष टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहेंगी। ये टीमें खासतौर पर उन जगहों पर पैनी नजर रखेंगी जहां लड़कियों और महिलाओं की आवाजाही सबसे अधिक होती है।

End of Feed