PNB Auction: PNB सस्ते दाम पर बेच रहा दुकान, मकान और प्लॉट, जानें- कैसे खरीद सकते हैं आप

PNB Mega e-Auction: 13 मई 2023 को मेगा-ई ऑक्शन आयोजित होगा। इसमें भाग लेकर आप सस्ते दाम पर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इसमें, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी, कमर्शियल प्रॉपर्टी, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी शामिल है। बैंक कर्ज में डूबे अपने पैसे को वसूलने के लिए गारंटी के तौर पर रखी प्रपॉर्टी को नीलाम करता है।

PNB Mega e-Auction: देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक सस्ते दाम में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका लेकर आया है। अगर आप इन दिनों मकान, दुकान या जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ प्रॉपर्टी की नीलामी रखी है। 13 मई 2023 को मेगा-ई ऑक्शन आयोजित होगा। इसमें भाग लेकर आप सस्ते दाम पर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इसमें, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी, कमर्शियल प्रॉपर्टी, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी शामिल है।

PNB Mega e-Auction

कितनी प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

बैंक ने एक्स पर (पहले ट्विटर) मेगा ई-ऑक्शन की जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि देशभर में इस ई-ऑक्शन आयोजन किया जा रहा है। 13 मई को संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगेगी। बैंक कर्ज में डूबे अपने पैसे को वसूलने के लिए लोगों द्वारा गारंटी के तौर पर रखी प्रपॉर्टी को ऑक्शन में नीलाम करता है। PNB की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 12,643 रेसिडेंशियल, 2,331 कमर्शियल, 1,145 इंडस्ट्रियल और 101 एग्रीकल्चरल प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा।

End of Feed