PM Ujjwal Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त एलपीजी सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ, नोट करें नियम व शर्तें

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 2, 2023, 06:43 AM IST

PM Ujjwal Yojana Online Apply: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 में की गई। इस योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबी रेखा के नीचे और एपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर की सब्सिडी देती है। हालांकि इस योजना का लाभ केवल 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं उठा सकती हैं। साथ ही आपके पास बैंक खाता होना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई 2016 से की गई उज्जवला योजना की शुरुआत।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को दी जाती है मुफ्त एलपीजी गैस की सब्सिडी।
  • गैस सब्सिडी के साथ चूल्हा और रेगुलेटर दिया जाता है मुफ्त।

PM Ujjwal Yojana Online Apply: राज्य व केंद्र सरकार लगातार गांव के गरीब वंचित परिवारों के जीवन को सरल व सुगम बनाने का प्रयास कर (PM Ujjwal Yojana) रही है। बता दें आज भी गांव में ऐसे लाखों परिवार हैं, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर (PM Ujjwal Yojana List) नहीं है। जिसके चलते महिलाओं को लकड़ी, चूल्हे या दूसरे संसाधनों का इस्तेमाल कर खाना बनाना पड़ता है। जिससे खाना बनाते वक्त रसोई घर धुएं से भर जाता है, महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लेकर (PM Ujjwal Yojana Registration) आई है। इस योजना के तहत गांव के गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस की सब्सिडी दी जा रही है।

हालांकि इस योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठी सकती हैं। ध्यान रहे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही हैं। उज्जवला योजना के तहत पहला सिलेंडर मुफ्त दिया जाता है। साथ में गैस चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप दी जाती है। यह योजना गांव के गरीब वंचित परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते गैस की सब्सिडी लेने के लिए सक्षम नहीं थे। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि, आप कैसे उज्जवला योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए आपको क्या दस्तावेज चाहिए होंगे।

End of Feed