Bank KYC Update पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र

उन्होंने कहा कि कई अपराधी फर्जी कॉल, SMS या लिंक भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ग्राहक किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें। बैंक से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक शाखा या विश्वसनीय माध्यम का ही उपयोग करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बैंकिंग सुरक्षा और KYC अपडेट को लेकर एक अहम संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर बैंक की ओर से KYC update या re-KYC कराने का मैसेज आए तो उसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह उनके पैसे की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

Bank KYC Update in Mann Ki Baat

Bank KYC Update in Mann Ki Baat

“पहले KYC करा चुके हैं, फिर क्यों?” उठता है सवाल

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि जब उन्होंने पहले ही KYC पूरा कर लिया है, तो दोबारा इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है। इस पर स्पष्ट किया गया कि समय-समय पर बैंक ग्राहकों की जानकारी को अपडेट करते हैं, ताकि खातों की सुरक्षा बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा न हो। उन्होंने कहा, “मेरा आपसे आग्रह है, झुंझलाइए नहीं, यह आपके पैसे की सुरक्षा के लिए ही है।”

End of Feed