PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में 6 हजार तो दूर 1 रुपया भी नहीं आएगा, जल्द निपटा लें ये जरूरी काम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का सभी किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के सभी पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का सभी किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के सभी पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। ये 6 हजार रुपये हर 4 महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना के तहत अभी तक 13 किस्त भेजी जा चुकी हैं और अब किसान अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

farmers, pm kisan yojana, government schemes

किसानों को ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है

योजना का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या हो रही कम

हालांकि, पिछले कुछ समय में देखने में आया है कि पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक मदद पाने वाले किसानों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। दरअसल, सरकार को खबर मिली कि कई अपात्र किसान भी गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने भूलेखों का सत्यापन करना शुरू कर दिया। भूलेखों का सत्यापन करने की वजह से ही अपात्र किसानों का डाटा निकल आया, जिसके बाद ऐसे किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ध्यान रहे कि योजना के तहत, अगर आप पात्र नहीं हैं तो आपको 2-2 हजार रुपये की किस्त नहीं मिलेगी।

End of Feed