PM Kisan Yojana: सरकार ने योजना में किए बदलाव, कहीं आपकी तो नहीं अटकने वाले 2000 रुपये, जानें पूरा मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 3, 2023, 08:35 AM IST

देश के करोड़ों किसान 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 14वीं किश्त जुलाई महीने में जारी कर सकती है। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने खास ऐप पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) लॉन्च किया है।

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाती है। पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों को 13 किश्तों में फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 14वीं किश्त जुलाई महीने में जारी कर सकती है। 13वीं किश्त का फायदा किसानों को 27 फरवरी को मिला था। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है औ भू सत्यापन भी नहीं कराया है। उनकी 14वीं किश्त अटक सकती है। इसलिए सबसे पहले ये दोनों काम करा लें। इधर सरकार फर्जी किसानों के प्रति भी सख्त रवैया अपना रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Instalment

पीएम किसान सम्मान निधि

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार देश के पात्र किसानों को साल में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह आर्थिक मदद 2000 रुपये की 3 किश्तों के रूप में दी जाती है। हर एक किश्त 4 महीने में जारी की जाती है।

End of Feed