PM Kisan Yojana 13th Kist Date: पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त कब जारी होगी, इस कार्ड के बिना नहीं मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 12:58 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Kist/ Installment Payment Date: किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई थी। इसकी 13वीं किस्त का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि ये फरवरी में ही आएगी। यहां देखें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त कब आएगी और इसके लिए क्या दस्तावेज जरूरी हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Kist/ Installment Payment Date: आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लागू की गई है। जिसके अनुसार सरकार की ओर से योग्य किसानों को 6000 रुपये की राशि की 3 सालाना किस्तों में प्रदान की जाएगी। अब खबर ये है कि जनवरी के बदले 10 से 18 फरवरी के आस पास सरकार द्वारा इस योजना की 13वीं किस्त (pm kisan samman nidhi yojana 13 kist list) जारी की जाएगी। हालांकि किसान और जनता इसको लेकर किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी तक कर रहे हैं।

PM Kisan Yojana 13th Installment/Kist Date

PM Kisan Yojana 13th Installment/Kist Date

योजना का लाभ लेने हेतु योग्य किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करना बहुत आवश्यक है। वहीं दस्तावेजों की प्रस्तुति नहीं करने पर किसानों को 13वीं किस्त (pm kisan samman nidhi 13th installment) से हाथ धोना पड़ सकता है। किसान सम्मान निधि की इस स्कीम में लगातार छोटे-बड़े बदलाव होने की खबर आ रही है। जिन लाभार्थियों के दस्तावेज और सत्यापन सही हैं, उनके ही खाते में सीधे पैसे जमा किए जाएंगे। अब खबर ये है कि, लाभ राशि पाने हेतु ई केवायसी, भू सत्यापन के साथ राशन कार्ड होना भी जरूरी है।

End of Feed