पीएम-किसान की 23वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे पैसे

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री Narendra Modi आज पश्चिम बंगाल से पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे। 9.44 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये मिलेंगे, साथ कई कृषि योजनाएं भी लॉन्च होंगी।

PM Kisan 23rd Installment : देश के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के जरिए देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में 6000 रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर 3.45 बजे कार्यक्रम होना है, जहां पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 23वीं किस्त हस्तांतरित की जाएगी।

PM Kisan 23rd Installment, PM Kisan Yojana, Narendra Modi, Farmer Scheme India, DBT Transfer, Agriculture Scheme,

पीएम किसान की 23 वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के किसानों को भी बड़ा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 45.35 लाख से ज्यादा किसानों को इस बार करीब 907 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस नई किस्त के बाद राज्य में पीएम-किसान योजना के तहत अब तक कुल 15,055 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटे जा चुके होंगे। वहीं, साल 2019 में योजना की शुरुआत के बाद देशभर में किसानों को कुल 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी होगी। सरकार का कहना है कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर रही है।

End of Feed