पीएम किसान 22वीं किस्त जारी: क्या आपको नहीं मिली? क्या करें, जानें कैसे चेक करें स्टेट्स

PM Kisan 22nd Installment News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त यानी 2000 रुपये 13 मार्च 2026 को करीब 9.32 करोड़ किसानों बैंक खातों में सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिये भेज दी है। क्या आपके खाते में नहीं आई। तो जानिए क्यों नहीं आई और कैसे इसे चेक करें।

PM Kisan 22nd Installment News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM‑Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त यानी 2000 रुपये 13 मार्च 2026 को देशभर के करीब 9.3 से 9.32 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिये भेज दी गई है। इस किस्त में कुल करीब 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से पीएम‑किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत हर पात्र किसान के खाते में 2,000 रुपये सीधे भेजे गए। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनकी आय में सहायता होगी। लाखों किसानों के खातों में पीएम किसान का पैसा ट्रांसफर किया जाता है जिससे छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलता है।

PM Kisan, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan 22nd installment, Narendra Modi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आई या नहीं (तस्वीर-X)

क्या आपको 22वीं किस्त नहीं पाई? जानिए वजह

  • अगर आपका बैंक खाता PM‑Kisan 22वीं किस्त के लिए क्रेडिट नहीं हुआ है तो इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं।
  • e‑KYC पूरा नहीं हुआ होगा पीएम किसान में भुगतान पाने के लिए e‑KYC (ओटीपी, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन) करना जरूरी है।
  • बैंक खाते में आधार लिंकिंग की समस्या हो सकती है, आपका आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ा हुआ नहीं है।
  • लाभार्थी सूची में आपका डेटा अपडेट नहीं होगा, रिकॉर्ड में गलत जानकारी होने से भुगतान नहीं हुआ हो सकता है।
  • अन्य पात्रता समस्याएं:- जैसे जमीन का स्वामित्व फरवरी 2019 के बाद प्राप्त करना, परिवार के दो सदस्यों का एक ही लाभ लेना आदि मामलों में पेमेंट रोक दी जाती है।
  • इन वजहों से कुछ किसानों का पैसा रुका हुआ हो सकता है और भुगतान अगली किस्त तक रोक दिया गया हो।

End of Feed