PM kisan Samman Nidhi: आधार से भी चेक कर सकते हैं पीएम किसान का स्टेटस, अगली किस्त पर क्या है नया अपडेट

PM kisan Samman Nidhi 16th Installment Date 2024 : पिछले साल फरवरी के महीने में ही किसानों के खाते में पीएम किसान की किस्त की राशी जमा हुई थी। पीएम किसान की राशि हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

PM kisan 16th Installment Date 2024, PM kisan Samman Nidhi Yojana kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आने की उम्मीद जताई जा रही है। देशभर के करोड़ों किसान 2000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस महीने यानी फरवरी में ही सरकार 16वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर देगी। क्योंकि पिछले साल फरवरी के महीने में ही किसानों के खाते में पीएम किसान की किस्त की राशी जमा हुई थी। केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2019 में किसानों को वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

PM Kisan Yojana 16th Installment

साल में 6000 रुपये

इस स्कीम के जरिए सरकार देश के किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। पीएम किसान योजना की यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार ने नवंबर 2023 में पीएम किसान की 15वीं किस्त ट्रांसफर की थी। अब किसान 16वीं किस्त के इंतजार में हैं।

End of Feed