Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY): देश की गरीब आबादी और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर, 2018 में आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया था। आयुष्मान भारत का नाम बदलकर बाद में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कर दिया गया था। इस योजना के तहत एक परिवार को हर साल 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर मिलता है। योजना का उद्देश्य देश के 12 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों (कुल 55 करोड़ लोग) को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मेडिकल टेस्ट, ट्रीटमेंट, कंसल्टेशन जैसी तमाम सुविधाएं फ्री मिलती हैं
सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल में होता है फ्री इलाज
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी Secondary और Tertiary केयर के साथ-साथ हॉस्पिटलाइजेशन का लाभ उठा सकता है। योजना के तहत लाभार्थी देशभर में लिस्टेड तमाम सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भी अपना इलाज करा सकते हैं, जहां आपको किसी भी तरह का कैश देने की जरूरत नहीं होती। योजना में भर्ती, टेस्ट और दवाओं का खर्च भी शामिल होता है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मिलने वाली सुविधाएं
- मेडिकल टेस्ट, ट्रीटमेंट और कंसल्टेशन
- हॉस्पिटलाइजेशन
- मेडिसिन और मेडिकल कंज्यूमेबल्स
- नॉन-इंटेन्सिव और इंटेन्सिव केयर सर्विसेज
- डायग्नोस्टिक और लैब इन्वेस्टिगेशन्स
- मेडिकल इंप्लान्टेशन सर्विसेज
- ऐकोमोडेशन
- खाना
