कांच की बोतल या फिर प्लास्टिक? फ्रिज में पानी रखने के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहिए, दूर कर लें कंफ्यूजन

फ्रिज में पानी को स्टोर रखने के लिए प्लास्टिक और कांच की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस बात को लेकर बेहद कंफ्यजन रहता है कि कौन सी बोतल हेल्थ के लिए ज्यादा सही है। आइए आपको आज इसी बात की जानकारी देते हैं।

गर्मियों में ही नहीं, बल्कि पूरे साल ज्यादातर लोग पीने का पानी फ्रिज में रखते हैं। इसके लिए घरों में प्लास्टिक और कांच, दोनों तरह की बोतलों का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज में पानी रखने के लिए इनमें से कौन सा विकल्प बेहतर है? सही बोतल का चुनाव सिर्फ पानी के ठंडा होने तक सीमित नहीं है। बोतल की क्वालिटी, उसकी सफाई और उसमें पानी कितनी देर रखा जा रहा है, ये बातें भी काफी मायने रखती हैं।

Water Bottle

सही बोतल का चुनाव सिर्फ पानी के ठंडा होने तक सीमित नहीं है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

कांच की बोतल में पानी रखना कैसा है?

फ्रिज में पानी रखने के लिए कांच की बोतल एक अच्छा विकल्प हो सकती है। कांच आमतौर पर पानी के स्वाद और गंध को प्रभावित नहीं करता। अगर बोतल अच्छी तरह साफ रखी जाए तो इसमें पानी स्टोर करना सुविधाजनक होता है।

End of Feed