दिवाली, भारत का वह खूबसूरत त्योहार जब हर घर में रोशनी और खुशियों का माहौल होता है, वहीं पटाखों की आवाज भी गूंजती है, लेकिन इस खुशी के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
Phonepe Firecracker Insurance/photo-Canva
PhonePe ने दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक खास “पटाखा बीमा” (Firecracker Insurance) लॉन्च किया है। यह बीमा लोगों को पटाखे फोड़ते समय होने वाले हादसों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। इस प्लान की कीमत मात्र 11 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
PhonePe का पटाखा बीमा: ₹11 में सुरक्षा का तोहफा
दिवाली के इस त्योहार पर जब पटाखों की धमक से माहौल गूंजता है, तो छोटे-छोटे हादसे भी हो सकते हैं, जिनसे सुरक्षा और स्वास्थ्य के नुकसान का डर रहता है। ऐसे में PhonePe का यह 11 रुपये के मामूली शुल्क पर 25,000 रुपये तक का बीमा कवर दे रहा है।
बीमा के तहत कवर क्या होगा?
- 24 घंटे से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने पर कवर।
- दिन केयर ट्रीटमेंट (24 घंटे से कम) के लिए कवर।
- दुर्घटना के कारण मृत्यु पर भी कवर।
कैसे खरीदें यह बीमा?
- PhonePe ऐप के जरिए इस बीमा को खरीदना बेहद आसान है और मात्र कुछ मिनटों का काम है।
- PhonePe ऐप में Insurance सेक्शन खोलें और ‘Firecracker Insurance’ को सेलेक्ट करें।
- ₹11 का प्रीमियम और ₹25,000 का कवर वाला प्लान चुनें।
- बीमाकर्ता की जानकारी और योजना के लाभों को पढ़कर समझें।
- पॉलिसीधारक के विवरण भरें और ‘Proceed to Pay’ पर क्लिक करें।
