LIC का प्रीमियम भरना हुआ आसान! Google Pay, PhonePe या LIC App से ऐसे करें पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

LIC Premium Payment: एलआईसी का प्रीमियम भरना अब और आसान हो गया है। आप बिना दफ्तर गए या ब्रोकर से संपर्क किए प्रीमियम भर सकते हैं।

इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी कंपनी LIC का दबदबा है। गांव से लेकर छोटे शहरों में सबसे अधिक LIC के पॉलिसी होल्डर है। अब भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने लाखों पॉलिसी होल्डर को बड़ी सहूलियत दी है। वह अपना या अपने परिवारी की पॉलिसाी की प्रीमियम घर बैठे आसानी से कंपनी की वेबसाइट, Google Pay, PhonePe या LIC App से भर सकते हैं। इसकी जानकारी एलआईसी अपने सभी बीमाधारकों को दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने पॉलिसी का प्रीमियम घर बैठे झट से भर सकते हैं।

LIC

एलआईसी का प्रीमियम अब झट से भरें

पोर्टल के जरिये LIC प्रीमियम का भुगतान करें

पॉलिसीधारक पोर्टल पर 24x7 सर्विस का इस्तेमाल करके LIC ऑफिस जाने से बच सकते हैं। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। आपकी पॉलिसी रियल-टाइम में अपडेट हो जाएगी और आपको एक ई-रसीद मिलेगी। पॉलिसीहोल्डर इस सुविधा का इस्तेमाल सामान्य 'इन-फोर्स' (चालू) पॉलिसी और 'स्पॉट रिवाइव

End of Feed